फॉण्ट कनवर्टर NEW

डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि पर चाईबासा में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Chaibasa News: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री एवं भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री एवं भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को याद किया गया।
मौके पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित में अटूट विश्वास रखने वाले दूरदर्शी एवं गरिमामय व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने सुदृढ़ और दूरदर्शी नेतृत्व से देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और भारत को आर्थिक रूप से सशक्त राष्ट्रों की श्रेणी में स्थापित किया। आमजन के कल्याण के लिए लिए गए उनके ऐतिहासिक निर्णय और नीतियां देश को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाने वाली रहीं।
कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की सादगी, ईमानदारी और देश सेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार, वरीय कांग्रेसी संतोष सिन्हा, राकेश सिंह, मो. अरसलाम, संजय साव, कार्यालय सचिव सुशील दास सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram