फॉण्ट कनवर्टर NEW

चुनाव से पहले कांग्रेस एक्टिव, धीरज साहू ने दिया संगठन मजबूत करने का मंत्र

Lohardaga: आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। कूचबिहार जिला प्रवेक्षक के रूप में धीरज प्रसाद साहू के मैदान में उतरते ही संगठन में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में उन्होंने तूफानगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga: आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। कूचबिहार जिला प्रवेक्षक के रूप में धीरज प्रसाद साहू के मैदान में उतरते ही संगठन में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में उन्होंने तूफानगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

बैठक स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और नारों से पूरा माहौल कांग्रेसमय हो गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रदीप बलमुचू की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धीरज प्रसाद साहू ने साफ कहा कि आने वाले चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में हर कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करना होगा। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और घर-घर संपर्क अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं की आवाज रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लें और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें।

बैठक के दौरान चुनावी रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जमीनी स्थिति से नेतृत्व को अवगत कराया, जिस पर साहू ने मार्गदर्शन देते हुए ठोस रणनीति बनाने पर बल दिया। उन्होंने सभी से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी हित में काम करने की अपील की।

बैठक के अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत के दम पर कांग्रेस आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ और स्थानीय नेताओं की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला, जिसे आने वाले चुनाव के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram