फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांग्रेस ने प्रमोद खलखो को बनाया चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

गुमला/चैनपुर: कांग्रेस पार्टी ने चैनपुर प्रखंड की राजनीतिक कमान प्रमोद खलखो को सौंप दी है। श्री खलखो, जो वर्तमान में चैनपुर प्रखंड के उप प्रमुख भी हैं, को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस घोषणा के बाद, प्रमोद खलखो का समर्थन करने वाले

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला/चैनपुर: कांग्रेस पार्टी ने चैनपुर प्रखंड की राजनीतिक कमान प्रमोद खलखो को सौंप दी है। श्री खलखो, जो वर्तमान में चैनपुर प्रखंड के उप प्रमुख भी हैं, को पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।इस घोषणा के बाद, प्रमोद खलखो का समर्थन करने वाले आदिवासी एक्का मंच के सदस्यों और अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।अध्यक्ष बनने की खुशी में, आदिवासी एक्का मंच के सदस्यों ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किए और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर मौजूद जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने प्रमोद खलखो की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, “इस नियुक्ति से प्रखंड में पार्टी और मजबूत होगी और वे समाज के हर वर्ग के लिए बेहतर काम करेंगे।”इस मौके पर कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे,जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा,मुखिया मधुरा मिंज सुशील दीपक मिंज, प्रियंका असुर, वार्ड सदस्य रश्मि टोप्पो, पंचायत समिति शांता टोप्पो, आशा लकड़ा, अल्बर्ट एक्का, मंगरा खान, और रघुनंदन प्रसाद सहित कई अन्य लोग।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram