फॉण्ट कनवर्टर NEW

हरमू रोड से कांग्रेस नेता के बेटे का अपहरण, पुलिस ने ओरमांझी से खोज निकाला

राजधानी रांची में कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह के बेटे किशन सिंह के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हरमू रोड के गाड़ीखाना इलाके से उनका अपहरण किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची में कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह के बेटे किशन सिंह के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हरमू रोड के गाड़ीखाना इलाके से उनका अपहरण किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उन्हें ओरमांझी से घायल अवस्था में बरामद कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, अपहरण के दौरान किशन सिंह के साथ मारपीट की गई और उनके साथ लूटपाट भी हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को उनके ओरमांझी में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें वहां से बरामद किया गया।

कोतवाली और ओरमांझी पुलिस जांच में जुटी

किशन सिंह के बरामद होने के बाद पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। कोतवाली और ओरमांझी थाना की पुलिस घटना से जुड़े लोगों की पहचान और अपहरण के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस किशन सिंह का बयान भी दर्ज कर रही है। उनके बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram