फॉण्ट कनवर्टर NEW

संगठन सृजन अभियान को गति, पश्चिमी सिंहभूम में कांग्रेस ने बदली कमान

पश्चिमी सिंहभूम जिला में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और संगठन सृजन अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिला के पर्यवेक्षक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू के अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

 पश्चिमी सिंहभूम जिला में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और संगठन सृजन अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिला के पर्यवेक्षक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू के अनुमोदन के बाद जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह जानकारी कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने शुक्रवार को प्रेस को दी। नियुक्त मंडल अध्यक्ष इस प्रकार हैं: सदर भाग एक – विजय सुंडी, भाग दो – नारंगा देवगम, झींकपानी भाग एक – मुकेश दास, टोंटो भाग एक – कृष्णा सामाड, हाटगम्हरिया भाग एक – विक्रम पाट पिंगुवा, खूंटपानी भाग एक – अशोक मुंडरी, मझगांव भाग एक – डोगा पिंगुवा, कुमारडुंगी भाग एक – गौरव सिंकु, मंझारी भाग एक – अमर ज्योति गोंड, तांतनगर भाग एक – आदृश्य पुरती, जगन्नाथपुर भाग एक – विनीत लागुरी, भाग दो – राजू कोड़ाह, नोवामुंडी भाग एक – प्रवीण नाग, भाग दो – संजीत तिरिया, चक्रधरपुर भाग एक – लखीराम जामुदा, भाग दो – संजित बांकिरा, भाग तीन – विजय लामाय, बंदगाँव भाग एक – मनोज लुगुन, विश्राम – दिग्गी, मनोहरपुर भाग एक – तिला तिर्की, भाग दो – मनोज अब्राहम पुरती, आनंदपुर भाग एक – परमोहन नायक, गोईलकेरा भाग एक – महेश अंगरिया, सोनुवा भाग एक – साधो गुन्दुवा, भाग दो – सुखराम भूमिज, गुदड़ी भाग एक – लोम्बा मुंडा। कांग्रेस के अनुसार इस नियुक्ति से जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के बीच संवाद को भी मजबूती मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram