फॉण्ट कनवर्टर NEW

खेल और श्रद्धांजलि का संगम: अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 शुरू

Chaibasa News; स्थानीय फुटबॉल ग्राउंड में त्रिदिवसीय अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News;  स्थानीय फुटबॉल ग्राउंड में त्रिदिवसीय अटल स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद पार्टी का झंडा फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने फुटबॉल में किक मारकर की।
यह प्रतियोगिता देशरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इसमें सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लगभग 150 टीमों ने आवेदन किया था, जिनमें से आवश्यक कागजात पूरे करने वाली 64 टीमों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। पहले दिन 24 टीमों के बीच मुकाबले खेले गए। फाइनल मैच 23 तारीख को खेला जाएगा। विजेता टीम को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीमों को क्रमशः 70 हजार, 50 हजार एवं 30 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आज खेले गए मुकाबलों में एस.आर. रुंगटा फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। टीम की जीत में विकास लोहार और सचिन सरदार का अहम योगदान रहा, जिन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक गोल दागे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram