फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

पहाड़ी मंदिर में शीशे की पूजन सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने दिए सख्त निर्देश

रांची: आगामी सावन महीने के दौरान रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी बाबा मंदिर में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। रविवार को रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजन्त्री ने पहाड़ी मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची: आगामी सावन महीने के दौरान रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी बाबा मंदिर में उमड़ने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियाँ तेज कर दी हैं। रविवार को रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त (DC) मंजूनाथ भजन्त्री ने पहाड़ी मंदिर का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर और उसके आसपास चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मुख्य रूप से श्रद्धालुओं के लिए सुगम सीढ़ी मार्ग, रास्तों पर बिछाए जा रहे पेवर ब्लॉक्स, पेयजल आपूर्ति, रोशनी (विद्युत व्यवस्था) और नए शौचालयों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों को स्पष्ट रूप से कहा कि सावन के पावन महीने में यहाँ आने वाले लाखों भक्तों को दर्शन और पूजा-अर्चना में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

शीशे की पूजन सामग्री पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए उपायुक्त ने एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि सावन के दौरान पहाड़ी मंदिर परिसर में शीशे या मेटल से बनी कोई भी पूजन वस्तु पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। DC ने आम जनता से अपील की कि वे पूजा के लिए शीशे के बर्तनों या सामानों का उपयोग न करें। साथ ही, उन्होंने मंदिर के आसपास के दुकानदारों से भी विशेष आग्रह किया कि वे श्रद्धालुओं को शीशे के बर्तनों में कोई भी पूजन सामग्री न दें, ताकि भीड़ के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना या चोट लगने के खतरे को टाला जा सके।

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि पहाड़ी बाबा रांची के लोगों की अगाध आस्था के केंद्र हैं। इसलिए सीढ़ी मार्ग को सुरक्षित बनाना, पर्याप्त शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों को ध्यान में रखते हुए समय से पहले पूरे किए जाएं। कार्यों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी।

रांचीवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

निरीक्षण के बाद उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला प्रशासन की ओर से पहाड़ी बाबा की विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा से रांची और पूरे राज्य के नागरिकों की सुख-समृद्धि, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पहाड़ी मंदिर समिति के सदस्यों ने उपायुक्त सहित जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) सदर रांची कुमार रजत, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण, रांची नगर निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार सहित भवन निर्माण, विद्युत और एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram