फॉण्ट कनवर्टर NEW

को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को मिला नया भवन, जमशेदपुर में शिक्षा को बढ़ावा

Jamshedpur News :शहर में उच्च शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अहम पहल करते हुए सोमवार को को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के नए भवन का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह परियोजना शहर के शैक्षणिक ढांचे को आधुनिक रूप देने के साथ-साथ कोल्हान क्षेत्र में विधि शिक्षा

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News :शहर में उच्च शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में अहम पहल करते हुए सोमवार को को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के नए भवन का विधिवत शिलान्यास किया गया। यह परियोजना शहर के शैक्षणिक ढांचे को आधुनिक रूप देने के साथ-साथ कोल्हान क्षेत्र में विधि शिक्षा को नई पहचान दिलाने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

शिलान्यास समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो तथा पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कॉलेज को एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित किए जाने की आशा व्यक्त की।

विधायक सरयू राय ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने इस भवन निर्माण का प्रस्ताव सरकार को भेजा था। कई वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अब यह सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि नया भवन तैयार होने के बाद को-ऑपरेटिव कॉलेज विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त करने की दिशा में भी आगे बढ़ेगा, जिससे यह संस्थान कोल्हान क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होने से छात्रों को कानून की पढ़ाई के लिए अब बाहरी शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बेहतर वातावरण, अत्याधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अब उन्हें यहीं मिलेगी, जिससे स्थानीय युवाओं को बड़ी राहत होगी।

झारखंड स्टेट बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार नए भवन की कुल लागत 24 करोड़ 22 लाख 17 हजार 202 रुपये निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य 21 महीनों में पूरा होगा। इस परियोजना का डिजाइन रांची की प्रतिष्ठित फर्म चड्ढा एंड एसोसिएट्स ने तैयार किया है, जबकि निर्माण का दायित्व एम/एस आर.एस. अग्रवाल, रांची को दिया गया है।

नए भवन के तैयार होने से को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और कोल्हान विश्वविद्यालय क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नया आयाम मिलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram