फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीएनजी ऑटो चालक संघ की बैठक 5 अक्टूबर को, परिचालन समस्याओं पर होगी चर्चा

Ranchi : सीएनजी ऑटो चालक संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 5 अक्टूबर को आयोजित होगी। यह बैठक धुर्वा गोलचक्कर मैदान में होगी, जिसमें ऑटो चालकों की परिचालन संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने जानकारी दी कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : सीएनजी ऑटो चालक संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 5 अक्टूबर को आयोजित होगी। यह बैठक धुर्वा गोलचक्कर मैदान में होगी, जिसमें ऑटो चालकों की परिचालन संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सोनी ने जानकारी दी कि बैठक में धुर्वा और हटिया क्षेत्र में चलने वाले सीएनजी ऑटो चालकों द्वारा झेली जा रही विभिन्न परेशानियों पर विचार-विमर्श होगा। इसके साथ ही ऑटो चालकों की वर्दी, आई-कार्ड, यात्री पड़ाव और भाड़ा सूची जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की जाएगी।

बैठक में बड़ी संख्या में ऑटो चालक शामिल होंगे और अपनी समस्याओं को सामने रखेंगे। उम्मीद है कि इस चर्चा से परिचालन संबंधी कई मुद्दों का समाधान निकलेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram