फॉण्ट कनवर्टर NEW

बारिश का पानी खेतों तक पहुंचाने की सीएम की योजना, किसानों को दिया ये सुझाव

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने पैतृक गांव नेमरा की पगडंडियों पर चलते हुए न केवल धान रोपनी में जुटे किसानों और महिलाओं से बातचीत की, बल्कि इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की यादें भी ताजा कीं। मुख्यमंत्री ने नेमरा के बरमसिया और

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने पैतृक गांव नेमरा की पगडंडियों पर चलते हुए न केवल धान रोपनी में जुटे किसानों और महिलाओं से बातचीत की, बल्कि इस दौरान उन्होंने अपने बचपन की यादें भी ताजा कीं। मुख्यमंत्री ने नेमरा के बरमसिया और बड़का नदी दोईन क्षेत्रों में किसानों से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर बारिश के पानी के उपयोग की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि छोटी बरसाती नदियों के पानी को चेक डैम के जरिए खेतों तक पहुंचाना बेहद लाभदायक है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और स्थानीय संसाधनों का सही इस्तेमाल कर खेती की पैदावार और आमदनी बढ़ाएं।

सोरेन ने कहा, “हमारे झारखंड के गांवों में वह सब कुछ है जिसे देखने के लिए लोग विदेशों तक जाते हैं। प्रकृति ने हमें अपार सुंदरता दी है, इसे बचाना और संवारना हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लोगों को सजग रहने का संदेश भी दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने किसानों से लंबी चर्चा की और उनकी समस्याएं एवं सुझाव सुने। उन्होंने खेती-बाड़ी की मौजूदा स्थिति, बारिश के हालात, खाद और बीज की उपलब्धता पर विस्तृत जानकारी ली। किसानों ने भी खुले मन से अपनी दिक्कतें और अपेक्षाएं सामने रखीं।

ग्रामीण विकास को राज्य विकास की नींव बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। किसानों के हित में हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। सड़क, सिंचाई और शिक्षा सुविधाओं के विस्तार पर तेजी से काम हो रहा है।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram