फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीएम हेमन्त सोरेन का बड़ा फैसला : अनुकंपा पर दो आश्रितों को मिली चौकीदार पद पर नियुक्ति

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिले के दो दिवंगत चौकीदारों के आश्रितों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में अधिकतम आयु सीमा की बाधा को

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिले के दो दिवंगत चौकीदारों के आश्रितों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति में अधिकतम आयु सीमा की बाधा को समाप्त कर दिया।

इस निर्णय के तहत चौकीदार स्वर्गीय भरत लोहार के पुत्र वासुदेव कर्मकार (ग्राम फाड़ेंगा, थाना नीमडीह) और चौकीदार स्वर्गीय शशधर महतो की पत्नी सनका बाला महतो (ग्राम बारदाडीह, थाना ईचागढ़) को चौकीदार पद पर नियुक्ति दी गई है।

सरकार के इस कदम से न केवल दिवंगत चौकीदारों के परिवारों को आर्थिक सहारा मिलेगा बल्कि यह भी संदेश गया है कि झारखंड सरकार अपने कर्मियों और उनके आश्रितों के हितों के प्रति संवेदनशील है। मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्थानीय स्तर पर स्वागत किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram