फॉण्ट कनवर्टर NEW

पहाड़ी बाबा की बारात में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन, महासमिति ने सपरिवार दिया न्योता

रांची: राजधानी के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर से इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए ‘श्री शिव बारात आयोजन महासमिति’ ने कमर कस ली है। बुधवार को महासमिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर से इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इस महोत्सव को यादगार बनाने के लिए ‘श्री शिव बारात आयोजन महासमिति’ ने कमर कस ली है। बुधवार को महासमिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें 15 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले इस महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मुलाकात के दौरान सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस बार की शिव बारात में विशेष झांकियां और भक्तिमय कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से सपरिवार इस उत्सव की शोभा बढ़ाने का विनम्र आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने भी बड़े उत्साह के साथ आमंत्रण स्वीकार करते हुए आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली और सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महासमिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू समेत बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। रांची की यह शिव बारात न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह शहर की साझा संस्कृति की झलक भी पेश करती है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram