फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुमला रवाना होने से पहले राष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कार्तिक जतरा में होंगी शामिल

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार की सुबह रांची स्थित लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की गई। मुलाकात

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने मंगलवार की सुबह रांची स्थित लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें राज्य से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की गई।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का झारखंड आगमन के लिए स्वागत किया और राज्य की ओर से शुभकामनाएं दीं। विधायक कल्पना सोरेन भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। यह मुलाकात औपचारिक होने के साथ-साथ आपसी सम्मान और संवाद का प्रतीक रही।

इसके पश्चात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकभवन से गुमला के लिए रवाना हो गईं। गुमला के रायडीह प्रखंड में आयोजित अंतरराज्यीय जनसांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा 2025’ में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर व्यापक तैयारियां की गई हैं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram