Ranchi News: राज्य की नवनियुक्त प्रभारी पुलिस महानिदेशक (DGP) और पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती तदाशा मिश्रा ने आज सीएम हेमन्त सोरेन से सीएम आवासीय कार्यालय में भेंट की। यह उनकी प्रभारी डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम से पहली औपचारिक मुलाकात थी।
कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
सीएम और प्रभारी डीजीपी के बीच राज्य की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर चर्चा हुई। सीएम ने तदाशा मिश्रा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में झारखंड पुलिस और अधिक सशक्त और संवेदनशील बनेगी।



