फॉण्ट कनवर्टर NEW

रजरप्पा में CM हेमंत सोरेन ने किया मां रूपी सोरेन की अस्थियों का विसर्जन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपने परिवार के साथ रजरप्पा पहुंचे। यहां उन्होंने दामोदर नदी के जाड़ बाहा तुपुनाई घाट पर अपनी मां रूपी सोरेन की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान संथाली परंपरा के अनुसार सभी धार्मिक रस्में पूरी की गईं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रजरप्पा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अपने परिवार के साथ रजरप्पा पहुंचे। यहां उन्होंने दामोदर नदी के जाड़ बाहा तुपुनाई घाट पर अपनी मां रूपी सोरेन की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान संथाली परंपरा के अनुसार सभी धार्मिक रस्में पूरी की गईं।

मुख्यमंत्री के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। सभी ने पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की और अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की।

संथाली परंपरा के अनुसार संपन्न हुईं सभी रस्में

अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम घाट प्रगणक जगेश्वर सोरेन, प्राणिक वीरेंद्र मुर्मू, संरक्षक महावीर मुर्मू, कमल सोरेन और महेश मुर्मू की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान संथाली समाज की परंपराओं का पूरी तरह पालन किया गया।

बता दें कि मां रूपी सोरेन के निधन के बाद हेमंत सोरेन और उनका परिवार पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी धार्मिक रस्में पूरी कर रहा है। सोमवार को इसी क्रम में रजरप्पा स्थित दामोदर नदी में अस्थि विसर्जन किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram