फॉण्ट कनवर्टर NEW

सोनारी एयरपोर्ट पर CM हेमन्त को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, जिला प्रशासन ने किया गर्मजोशी से स्वागत

Jamshedpur News : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर बुधवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही उनका विमान एयरपोर्ट पर उतरा, सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने सम्मान ग्रहण करते हुए सभी को अभिवादन किया। मौके

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News : जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर बुधवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही उनका विमान एयरपोर्ट पर उतरा, सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री ने सम्मान ग्रहण करते हुए सभी को अभिवादन किया। मौके पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

एयरपोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। स्वागत के दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उनके आगमन को लेकर आम लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram