फॉण्ट कनवर्टर NEW

सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन घंटे रोके जाने का आरोप, 50 हजार का चालान भी कटा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित तौर पर तीन घंटे तक रोके जाने का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया है कि सीएम मान को

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस से लौटने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर कथित तौर पर तीन घंटे तक रोके जाने का मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने आरोप लगाया है कि सीएम मान को जानबूझकर एयरपोर्ट पर रोका गया। इसके अलावा उन पर 50 हजार रुपये का चालान भी लगाया गया।

अधिकारियों ने ऊपर से दबाव होने की बात कही : पन्नू

बलतेज पन्नू ने दावा किया कि जब एयरपोर्ट के अधिकारियों से चालान काटने का कारण पूछा गया तो उन्होंने ऊपर से भारी दबाव होने की बात कही। पन्नू ने इस पूरे मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

फूड फेस्टिवल में शामिल होने पेरिस गए थे सीएम

पन्नू के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस गए थे। वहां उन्होंने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े फूड फेस्टिवल में हिस्सा लिया। इस दौरान पंजाब के मशहूर राजमा, सफेद चने और अन्य उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने का उद्देश्य था।

पन्नू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पहले मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा को मंजूरी नहीं दी थी।

केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बलतेज पन्नू ने यह भी आरोप लगाया कि पेरिस यात्रा के दौरान भारतीय महावाणिज्य दूत भी मुख्यमंत्री से मिलने नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नहीं चाहती कि भगवंत मान विदेश जाकर पंजाब के लिए निवेश लेकर आएं।

पन्नू का आरोप है कि केंद्र सरकार को डर है कि विदेश से निवेश आने पर पंजाब का विकास तेजी से होगा। फिलहाल, एयरपोर्ट पर रोके जाने और चालान काटे जाने के आरोपों पर संबंधित अधिकारियों या केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram