फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वच्छ रांची, सुंदर रांची : बड़ा तालाब क्षेत्र में सफाई, रोशनी और यातायात सुधार की बड़ी पहल

Ranchi : नगर निगम द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती, युवा दिवस के अवसर पर शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। प्रशासक के निर्देशानुसार बड़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर) तथा छोटा तालाब क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं अतिक्रमण-मुक्त अभियान

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : नगर निगम द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती, युवा दिवस के अवसर पर शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। प्रशासक के निर्देशानुसार बड़ा तालाब (विवेकानंद सरोवर) तथा छोटा तालाब क्षेत्र में विशेष स्वच्छता एवं अतिक्रमण-मुक्त अभियान चलाया गया। यह अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित सार्वजनिक स्थल, जाम-मुक्त सड़कें और बेहतर यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने पर भी केंद्रित रहा।

अभियान के दौरान नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने संवेदनशील और सहयोगात्मक तरीके से कार्रवाई करते हुए बड़ा तालाब मार्ग पर फुटपाथों और सड़कों पर लगाए गए अवैध ठेला-खोमचे, अस्थायी दुकानें तथा अवैध रूप से खड़े मालवाहक वाहनों को हटाया। छोटा तालाब क्षेत्र में सड़क और पैदल मार्ग को बाधित कर रही दो गुमटियों सहित कई अस्थायी संरचनाओं को हटाकर रास्तों को सुगम और सुरक्षित बनाया गया। साथ ही बड़ा तालाब से जुड़े कनेक्टिंग रोड को लेफ्ट-फ्री किया गया, जिससे यातायात में सुधार हुआ और लोगों को जाम से राहत मिली। संबंधित दुकानदारों को भविष्य में नालियों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।

स्वच्छता अभियान के तहत तालाबों के तटीय क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में झाड़ू, नालियों की सफाई, कचरे के निष्पादन और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का कार्य किया गया। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि दैनिक आदत बनाएं और तालाबों व सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग दें।

सुरक्षा और सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर निगम की विद्युत शाखा ने बड़ा व छोटा तालाब क्षेत्र में खराब पथ-बत्तियों की मरम्मत की और अंधेरे क्षेत्रों को प्रकाशमय बनाया। इससे शाम के समय घूमने-फिरने वालों की सुरक्षा के साथ क्षेत्र का सौंदर्य भी निखरा।

नगर निगम द्वारा युवा दिवस के अवसर पर बड़ा तालाब पार्क परिसर में सुबह 10 बजे से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने की भी घोषणा की गई है, जहाँ नागरिक अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर जागरूक जीवन की ओर कदम बढ़ा सकेंगे।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता, अनुशासन और सेवा के संदेश को अपनाते हुए अतिक्रमण से बचें और “स्वच्छ रांची, सुंदर रांची” के लक्ष्य को सामूहिक संकल्प के रूप में आगे बढ़ाएँ। प्रशासक ने कहा कि यह केवल अभियान नहीं, बल्कि शहर के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram