फॉण्ट कनवर्टर NEW

10 सूत्री मांगों को लेकर सीटू का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, विधायक ने उठाए सवाल

ईसीएल के मुगमा कोलियरी एरिया कार्यालय के मुख्य द्वार पर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) ने 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad : ईसीएल के मुगमा कोलियरी एरिया कार्यालय के मुख्य द्वार पर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) ने 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया है। यूनियन के रामजी यादव और रंजन सिंह अनशन पर बैठे हैं।

आंदोलन को समर्थन देने निरसा विधायक अरूप चटर्जी भी अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने ईसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए यूनियन की मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।

यूनियन की प्रमुख मांगों में जेबीसीसीआई-12 का गठन, बंद 29 नंबर खदान और बैजना कोलियरी को चालू करना, कुमारधुबी और बराकर इंजीनियरिंग वर्कशॉप शुरू करना, मजदूरों को उनके काम के अनुसार पदनाम देना, डीजल चोरी पर रोक लगाना और चार लेबर कोड वापस लेना शामिल है।

विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि प्रबंधन की कार्यशैली के कारण कोलियरियों में कोयला उत्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को खदानों में जाकर जमीनी स्थिति का जायजा लेना चाहिए।

उन्होंने एरिया मैनेजर से मुलाकात कर यूनियन की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और समस्याओं का जल्द समाधान कराने की बात कही। वहीं, आंदोलनकारियों ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक पहल होने तक अनशन जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram