फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो DPS में CISF का अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, छात्र हुए जागरूक

Bokaro news: आग से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जाने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की बीएसएल यूनिट की ओर से जागरुकता

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: आग से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 14 से 20 अप्रैल तक मनाए जाने वाले अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की बीएसएल यूनिट की ओर से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसके तहत विद्यार्थियों, विद्यालय के कर्मियों तथा सुरक्षा-प्रहरियों को आग से बचाव की गहन जानकारी दी गई। फायर इंस्पेक्टर राजेश कुमार राय व निलेश कुमार के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल ए.ए. खान सहित डीसीपीओ राजेन्द्र कुमार व कांस्टेबल जे. हाजोंग ने अग्नि-सुरक्षा से संबंधित सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी दी।

फायर इंस्पेक्टर श्री राय ने इस वर्ष के अग्निशमन सप्ताह की थीम – सुरक्षित विद्यालय, सुरक्षित अस्पताल, अग्निसुरक्षा के प्रति जागरुक समाज आग की रोकथाम के लिए एक साथ, की चर्चा करते हुए बच्चों में आग से सुरक्षा के प्रति जागरुकता को अनिवार्य बताया। आग को एक रासायनिक प्रक्रिया बताते हुए उन्होंने आग के विभिन्न प्रकारों, उसके कारकों और आग की प्रकृति के अनुसार उसे बुझाने के विभिन्न साधनों व तरीकों से अवगत कराया।

कहा कि आग लगने की परिस्थिति में सही जानकारी के अभाव में सही समय पर लोग समुचित बचाव नहीं कर पाते। बिजली, लकड़ी, तरल पदार्थ, कोयला, गैस आदि से लगने वाली आगों को बुझाने के अलग-अलग उपाय हैं। इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए, ताकि बड़ी अनहोनी की घटना को टाला जा सके। उन्होंने ए, बी, सी, डी और एफ प्रकार के विशेष अग्निशामकों के इस्तेमाल के बारे में विस्तार से समझाया तथा प्रायोगिक रूप से उन्हें चलाने का प्रशिक्षण भी दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram