फॉण्ट कनवर्टर NEW

क्रिसमस हमें प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश देता है: प्रो. के. पी. शर्मा | डोमचांच

Koderama News: शिक्षा और संस्कारों की गौरवशाली पहचान, मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, डोमचांच में क्रिसमस का पावन पर्व धूमधाम, हर्षोल्लास और सामूहिक सहभागिता के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव की रंगीन छटा, सकारात्मक ऊर्जा और बच्चों की किलकारियों से वातावरण उत्साह और

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News: शिक्षा और संस्कारों की गौरवशाली पहचान, मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी, डोमचांच में क्रिसमस का पावन पर्व धूमधाम, हर्षोल्लास और सामूहिक सहभागिता के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव की रंगीन छटा, सकारात्मक ऊर्जा और बच्चों की किलकारियों से वातावरण उत्साह और आनंद से परिपूर्ण हो उठा।
कार्यक्रम में सबसे आकर्षण का केंद्र रहे विद्यालय के नन्हे “लिटिल चैंप्स”, जिन्होंने खेल, गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए यह सिद्ध कर दिया कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभा निर्माण और संस्कार संवर्धन की प्रयोगशाला भी है।
विद्यालय के चेयरमैन प्रो. के. पी. शर्मा ने दीप समान मार्गदर्शक शब्दों में संबोधित करते हुए कहा की
क्रिसमस का त्योहार हमें प्रेम, क्षमा, सेवा, मानवता और एकता का संदेश देता है। बच्चों के हृदय में जब मूल्य और शिक्षा एक साथ विकसित होते हैं, तभी समाज और राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल बनता है।
इसके पश्चात विद्यालय के प्रशासक आर. पी. पांडेय ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा की
विद्यालय की सच्ची सफलता विद्यार्थियों की सक्रियता, अनुशासन, सहयोग और आत्मविश्वास में निहित होती है। आज हमारे छोटे बच्चों ने जिस उत्साह और सहभागिता से कार्यक्रम को जीवंत बनाया, वह प्रशंसनीय और प्रेरणादायी है।
विद्यालय के निदेशक रजनिश जी ने भी अपने ओजस्वी संदेश में कहा की
“हमारा संकल्प है कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा के साथ नवाचार, आत्मनिर्भरता और नैतिक मूल्यों में भी अग्रणी बनें। ऐसे आयोजनों से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और सामूहिकता की भावना मजबूत होती है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार पांडेय ने सभी शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक और विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा की
क्रिसमस हमें यह याद दिलाता है कि जीवन में सच्ची उपलब्धि केवल सफल होना नहीं, बल्कि अच्छा इंसान बनना है। जब हम मिलकर कार्य करते हैं, तो हर चुनौती अवसर में बदल जाती है। मुझे गर्व है कि हमारे विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अनेक मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें शामिल थे: सुमधुर क्रिसमस कैरल एवं गीत,
म्यूजिकल गेम, फन रेस, रनिंग प्रतियोगिता,सांता क्लॉज़ द्वारा बच्चों को उपहार वितरण .
इस भव्य महोत्सव के सफल आयोजन और समापन में विद्यालय के शिक्षकों और प्रशासनिक टीम का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय रहा।
इस मौके पर शिक्षकों
अर्ची, अमिता ,अंजलि सिंह, रिया सिंह, प्रीति प्रियदर्शी, रीता कुमारी, नेहा कुमारी, राकेश रोशन, राजन मेहता, संजीत शर्मा, प्रिंस बर्नवाल, आशीष कुमार, अहसन अली एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने आयोजन को सुव्यवस्थित, अनुशासित और प्रभावशाली रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram