फॉण्ट कनवर्टर NEW

बरवे मैदान में क्रिसमस गैदरिंग की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

गुमला /चैनपुर: स्थानीय बरवे मैदान में मसीही समुदाय की ओर से क्रिसमस के पावन अवसर पर भव्य क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में मसीही समाज सहित अन्य समुदायों के लोगों ने भाग लिया और

अपनी भाषा में पढ़ें

गुमला /चैनपुर: स्थानीय बरवे मैदान में मसीही समुदाय की ओर से क्रिसमस के पावन अवसर पर भव्य क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में मसीही समाज सहित अन्य समुदायों के लोगों ने भाग लिया और प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डीन फादर जेब्रियनुस किंडो के द्वारा किया गया। उन्होंने सबसे पहले चरनी की आशीष दी और उपस्थित लोगों को पवित्र संदेश देते हुए कहा कि क्रिसमस शांति, प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है। उन्होंने समाज से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा दीन-दुखियों की सेवा में आगे आने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान युवाओं की टोली द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक क्रिसमस कैरल्स और मसीही गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद झारखंड के प्रसिद्ध स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देख दर्शक झूम उठे और तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मुखिया सुशील दीपक मिंज, दीपक खलखो, अनूप संजय टोप्पो (पूर्व उप प्रमुख), अरुण लकड़ा सहित अन्य समाजसेवियों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसके पश्चात सामूहिक भोज एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram