Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Interesting»क्या आप पी पाएंगे कॉकरोच पाउडर वाली कॉफी? चीन में अजीब ट्रेंड शुरू
Interesting

क्या आप पी पाएंगे कॉकरोच पाउडर वाली कॉफी? चीन में अजीब ट्रेंड शुरू

बीजिंग के कीट संग्रहालय में बिक रही कॉकरोच पाउडर वाली कॉफी सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसकी कीमत 560 रुपये बताई जा रही है और लोग इसे लेकर दुविधा में हैं।
By Samsul HaqueNovember 25, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: चीन एक बार फिर अपने अजीबोगरीब खान–पान को लेकर चर्चा में है। इस बार मामला ऐसी कॉफी का है, जिसे सुनकर ही कई लोगों के रोंगटे खड़े हो जाएं। बीजिंग के एक कीट संग्रहालय में ऐसी कॉफी परोसी जा रही है जिसके ऊपर कॉकरोच का पिसा हुआ पाउडर छिड़का जाता है। यही नहीं, इसमें सूखे पीले मीलवॉर्म्स भी डाले जाते हैं। इस खास पेय को ‘क्रॉली–क्रॉली’ नाम दिया गया है और इसकी एक कप की कीमत करीब 560 रुपये है।

अजीब स्वाद, युवाओं में उत्सुकता

इस कॉफी के स्वाद को लेकर ग्राहकों की राय बहुत दिलचस्प है। कई लोग इसे “जले हुए और हल्के खट्टे” स्वाद वाला बताते हैं। म्यूजियम के एक कर्मचारी का दावा है कि इसे जून के अंत में लॉन्च किया गया था और अचानक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई।

म्यूजियम के कैफे में इससे पहले भी कीड़ों से बने पेय पेश किए जाते रहे हैं- जैसे हैलोवीन पर बनाई गई खास “चींटी वाली कॉफी”। कर्मचारी बताते हैं कि युवा वर्ग इन प्रयोगों को लेकर काफी उत्सुक रहता है और बिना झिझक इन्हें आजमा भी लेता है।

क्या यह सुरक्षित है?- बहस जारी

इंटरनेट यूजर्स इस ड्रिंक को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे पैसे मिलने पर भी इसे नहीं पी सकेंगे। इसी बीच म्यूजियम स्टाफ का दावा है कि कॉफी में इस्तेमाल सभी सामग्री पारंपरिक चीनी चिकित्सा की दुकानों से आती हैं और पूरी तरह सुरक्षित मानी जाती हैं।

टीसीएम सिद्धांतों के अनुसार, कॉकरोच पाउडर को खून के परिसंचरण में लाभकारी माना जाता है, जबकि मीलवॉर्म्स प्रोटीन–युक्त होते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर सकते हैं।

चीन में अनोखे पेय कोई नई बात नहीं

चीन में असामान्य ड्रिंक्स का ट्रेंड नया नहीं है। इसी साल युन्नान प्रांत के एक कैफे में डीप–फ्राइड कीड़ों वाली कॉफी ने लोगों को चौंकाया था। हालांकि कॉकरोच पाउडर वाली कॉफी इस अजीब श्रेणी की एक और सनसनी बन गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

टिकटॉक पर किस करने वाले कपल को मिली खौफनाक सजा; सरेआम बरसाए गए कोड़े

July 3, 2026

117 किलो के बच्चे की हार्ट फेलियर से मौत, पेरेंट्स पर मर्डर का केस

July 2, 2026

स्कॉटिश मनी ट्री: इस पेड़ पर फलों की जगह जड़े हैं हजारों सिक्के, जानिए इसकी वजह

July 2, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.