फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर के बच्चों ने बढ़ाया मान, डीसी ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

Jamshedpur news: जिले के उपायुक्त राजीव रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मिस इंडिया एशिया-2026 प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिभा को सही दिशा और अवसर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: जिले के उपायुक्त राजीव रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में मिस इंडिया एशिया-2026 प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बच्चों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतिभा को सही दिशा और अवसर मिलने पर बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में आदित्यपुर स्थित एक होटल में पीजेट मॉडलिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता का यह दूसरा संस्करण था, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को उपायुक्त कार्यालय में विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले बच्चों में पांच वर्षीय समृद्धि झा, जेसिका मलखानी, साइका तबस्सुम समेत कई अन्य प्रतिभागी शामिल थे। उपायुक्त ने बच्चों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

राजीव रंजन ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने के लिए समाज और शहर के लोगों को उन्हें पर्याप्त मंच उपलब्ध कराना चाहिए। जब बच्चों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा, तभी वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकेंगे। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की रुचि और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सम्मान प्राप्त करने वाले बच्चों ने भी भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram