फॉण्ट कनवर्टर NEW

रोप स्किपिंग चैंपियनशिप 2025–26 में आदर्श विद्या मंदिर का जलवा, बच्चों ने जीते 9 मेडल

Bokaro News: दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में आयोजित प्रथम इंटर स्कूल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9 पदक प्राप्त करके अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में बोकारो के

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News:  दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में आयोजित प्रथम इंटर स्कूल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9 पदक प्राप्त करके अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में बोकारो के नामचीन विद्यालयों के साथ टक्कर थी जिसमें आदर्श विद्या मंदिर चास, बोकारो के छात्रों ने विजय हासिल की।
विजेताओं के नाम हैं –

कक्षा 4 से आकृति कुमारी, रूही कुमारी, प्रिया कुमारी, श्रेया कुमारी, शौर्य राज, शिवम् कुमार पॉल तथा कक्षा 6 से आरती महतो एवं स्वस्तिका गुप्ता ने 4 रजत व 5 कांस्य पदक हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

छात्रों ने यह सफलता विद्यालय के पी टी शिक्षक पंकज गोप के निर्देशन में हासिल की।
इस सफलता के लिए मारवाड़ी पंचायत समिति, विद्यालय प्रबंधन समिति तथा विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram