Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»दिसंबर से शुरू होगा शिशु पंजी सर्वेक्षण, डहर ऐप के माध्यम से डिजिटल मैपिंग की पहल सफल
#Trending

दिसंबर से शुरू होगा शिशु पंजी सर्वेक्षण, डहर ऐप के माध्यम से डिजिटल मैपिंग की पहल सफल

झारखंड में पहली बार डिजिटल मोड पर हैबिटेशन मैपिंग और शिशु पंजी सर्वे, 3,614 विद्यालयों ने पूरा किया लक्ष्य
By Muzaffar HussainNovember 25, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड में पहली बार आवास मानचित्रण (हैबिटेशन मैपिंग) और शिशु पंजी सर्वेक्षण का कार्य पूर्णत: डिजिटल तरीके से किया जा रहा है। इस दिशा में शिक्षा विभाग ने तकनीक का उपयोग बढ़ाते हुए डहर (DAHAR) ऐप और डहर पोर्टल विकसित किया है। इस पहल का उद्देश्य स्कूलों के पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों का वास्तविक आंकड़ा एकत्र करना, ड्रॉपआउट दर को नियंत्रित करना और घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से बेहतर शैक्षणिक योजना तैयार करना है।

शिक्षा परिषद द्वारा मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने की। उन्होंने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि नवंबर माह के अंत तक हर विद्यालय को हैबिटेशन मैपिंग का काम हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और एक सप्ताह तक लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।

दिसंबर से शुरू होगा शिशु पंजी सर्वे

निदेशक शशि रंजन ने बताया कि हैबिटेशन मैपिंग पूरा होने के तुरंत बाद दिसंबर माह से राज्यभर में शिशु पंजी सर्वे का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और समय सीमा का पालन अनिवार्य होगा। यदि कोई विद्यालय निर्धारित समय में सर्वे पूरा नहीं करता है, तो संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यालय प्रधान (हेड मास्टर) पर कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा बैठक के दौरान प्रभाग प्रभारी बिनीता तिर्की ने कहा कि एक पोषक क्षेत्र में दो स्कूलों को टैग नहीं किया जाएगा और किसी भी घर का सर्वे दोबारा नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिशु पंजी सर्वे में प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। अनुपालन नहीं करने वाले शिक्षकों से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। तिर्की ने सभी अधिकारियों को डहर ऐप के अपडेटेड 1.4 वर्जन को डाउनलोड करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रधानाचार्य सर्वे टीम के साथ टैग रहेंगे, ताकि कोई भी घर छूटने न पाए।

3,614 विद्यालयों ने पूरा किया लक्ष्य

राज्य में अब तक 3,614 विद्यालय हैबिटेशन मैपिंग का काम सफलतापूर्वक पूरा कर चुके हैं। इसमें रांची जिला सबसे आगे है, जहां लगभग 52 प्रतिशत विद्यालय लक्ष्य प्राप्त कर चुके हैं। विभाग का मानना है कि डिजिटल तकनीक अपनाने से सर्वेक्षण अधिक पारदर्शी और तेज़ हो रहा है तथा भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में यह बड़ा आधार बनेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

RECENT ADDA.

पटना कोचिंग वार: बेउर जेल में बंद रौशन आनंद के भाई का नेपाल में मिला शव, जहर की आशंका

June 14, 2026

पाकिस्तान में महा-जलसंकट: बूंद-बूंद पानी को तरसा सिंध, ₹90 अरब का चावल उद्योग ठप!

June 14, 2026

आर्मी का नया ग्रूमिंग रूल: मूंछों की लंबाई 12 सेमी तय, परफ्यूम-डियोड्रेंट लगाने पर लगी रोक!

June 14, 2026

सुबह-सुबह तीन कमर्शियल सिलेंडर फटने से दहली दिल्ली, मची भारी चीख-पुकार!

June 14, 2026

20 हजार की सैलरी और करोड़ों की जमीन, राम मंदिर के दान चोरों पर बड़ा एक्शन!

June 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.