फॉण्ट कनवर्टर NEW

राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ : मुख्य सचिव ने सीएम हेमंत सोरेन को दिया आमंत्रण

Ranchi : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण सौंपा। यह समारोह 28 नवंबर 2025 को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां पिछले एक वर्ष में सरकार द्वारा किए गए कार्यों और उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हैं और प्रशासनिक स्तर पर सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा और प्रमुख आकर्षणों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram