फॉण्ट कनवर्टर NEW

खनन के बाद जमीन लौटाने की मुख्यमंत्री सोरेन की सख्त मांग, केंद्र ने दिखाया सकारात्मक रुख

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधानसभा स्थित अपने कक्ष में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में राज्य में हो रही कोयला खनन गतिविधियों से जुड़े सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधानसभा स्थित अपने कक्ष में केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में राज्य में हो रही कोयला खनन गतिविधियों से जुड़े सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि खनन कार्य समाप्त हो जाने के बाद भूमि को भारत सरकार राज्य सरकार को वापस करे, ताकि उसे मूल रैयतों को लौटाया जा सके। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास, रोजगार, पर्यावरणीय संतुलन और आधारभूत संरचना का विकास केवल राज्य ही नहीं बल्कि केंद्र की भी साझा जिम्मेदारी है।

सीएम सोरेन ने स्थानीय लोगों की भागीदारी और रोजगार सृजन पर जोर देते हुए कहा कि कोयला खनन केवल संसाधनों के दोहन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह राज्य के विकास और स्थानीय समुदाय की समृद्धि का माध्यम बनना चाहिए।

केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने मुख्यमंत्री की बातों पर सकारात्मक रुख दिखाया और आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य मिलकर समाधान तलाशेंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता की भलाई और राज्य के विकास के लिए केंद्र हर संभव सहयोग करेगा।

बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, खान सचिव अरवा राजकमल, खान निदेशक राहुल सिन्हा, CMPDI, BCCL और CCL के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram