फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को हेलीकॉप्टर से बोकारो पहुंचे। बोकारो एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और झामुमो के स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

बोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को हेलीकॉप्टर से बोकारो पहुंचे। बोकारो एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन के अधिकारियों और झामुमो के स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और गुलदस्ता भेंट किया गया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री निजी काम से बोकारो पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे दांत का इलाज कराने बोकारो आए थे। इलाज के बाद मुख्यमंत्री वापस लौट गए। मुख्यमंत्री के बोकारो आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram