फॉण्ट कनवर्टर NEW

राष्ट्रीय चैंपियन बनी झारखंड अंडर–14 फुटबॉल टीम से मिले मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, दी बधाई

Ranchi : झारखंड की अंडर–14 बालक फुटबॉल टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है। मंगलवार को इस विजेता टीम ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड की अंडर–14 बालक फुटबॉल टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है। मंगलवार को इस विजेता टीम ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ को राष्ट्रीय चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड खेल प्रतिभाओं से भरपूर राज्य है और यहां के युवाओं में अपार ऊर्जा और समर्पण है। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड के युवा जिस लगन और मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं, वह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है।

गौरतलब है कि यह ऐतिहासिक जीत मध्य प्रदेश के उमरिया में 1 से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित 69वीं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल चैंपियनशिप के दौरान हासिल हुई। फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें झारखंड की टीम ने पंजाब को पेनल्टी शूटआउट में 6–5 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

यह प्रतियोगिता झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (JEPC) के तहत आयोजित की गई थी। टीम के खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान बताया कि राज्य सरकार की खेल नीतियां और प्रोत्साहन योजनाएं उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रेरित करती रहती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram