फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिल्पा राव को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई

Ranchi : झारखंड की प्रतिभा लगातार राष्ट्रीय मंचों पर अपनी छाप छोड़ रही है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका और झारखंड (जमशेदपुर) की बेटी शिल्पा राव

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : झारखंड की प्रतिभा लगातार राष्ट्रीय मंचों पर अपनी छाप छोड़ रही है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बॉलीवुड की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका और झारखंड (जमशेदपुर) की बेटी शिल्पा राव ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का सम्मान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने दी प्रेरणादायी सफलता की सराहना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की बेटियों ने कई मौकों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। शिल्पा राव की यह उपलब्धि भी झारखंड के गौरव को बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल शिल्पा राव का है, बल्कि पूरे राज्य का सम्मान है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि उनकी सफलता झारखंड की नई और युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

शिल्पा राव ने साझा की अपनी यात्रा

इस अवसर पर बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन के समक्ष अपने संगीत सफर के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस तरह झारखंड से अपनी गायिकी यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने बॉलीवुड तक का सफर तय किया और आज राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जैसी बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है और वे चाहती हैं कि उनकी यह उपलब्धि झारखंड की अन्य युवा प्रतिभाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।

कल्पना सोरेन ने भी दी बधाई

विधायक कल्पना सोरेन ने भी शिल्पा राव को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि बेटियां जब इस तरह राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करती हैं, तो वह पूरे समाज और राज्य के लिए गौरव की बात होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राज्य की बेटियां दे रही नई पहचान

गौरतलब है कि झारखंड की बेटियां शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति और संगीत जैसे क्षेत्रों में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। शिल्पा राव का यह नेशनल अवॉर्ड इसी कड़ी का हिस्सा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram