फॉण्ट कनवर्टर NEW

राज्यपाल के सुपुत्र के विवाह आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन राज्यपाल संतोष गंगवार के सुपुत्र अपूर्व गंगवार के विवाह आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं विधायक ने नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय दांपत्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन राज्यपाल संतोष गंगवार के सुपुत्र अपूर्व गंगवार के विवाह आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं विधायक ने नवविवाहित दंपती को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की।
समारोह में विभिन्न राजनीतिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित रहीं। पूरे आयोजन का माहौल सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक रहा। मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने राज्यपाल श्री गंगवार को भी इस शुभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण संस्कार है, जो परिवार और समाज को मजबूती प्रदान करता है।
आशीर्वाद समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने नवदंपती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समारोह को यादगार बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram