फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड राइजिंग टैलेंट के फिनाले में छाया बोकारो, मां बनी उपविजेता, बेटी ने जीता ताज

Bokaro News: झारखंड राइजिंग टैलेंट सेशन 3 के भव्य फिनाले में बोकारो की अनिका गुप्ता ने मिस झारखंड किड्स कैटेगरी 2025 का ताज जीतकर बोकारो का नाम गौरवान्वित किया, जबकि उनकी मां स्नेहा गुप्ता ने मिसेज झारखंड प्रथम उपविजेता का खिताब अपने नाम किया l

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News:  झारखंड राइजिंग टैलेंट सेशन 3 के भव्य फिनाले में बोकारो की अनिका गुप्ता ने मिस झारखंड किड्स कैटेगरी 2025 का ताज जीतकर बोकारो का नाम गौरवान्वित किया, जबकि उनकी मां स्नेहा गुप्ता ने मिसेज झारखंड प्रथम उपविजेता का खिताब अपने नाम किया l स्नेहा गुप्ता, जो एक होटल व्यवसायी और गृहिणी हैं ने अपने आत्मविश्वास और संतुलन के साथ प्रतियोगिता के विभिन्न राउंड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनकी 7 वर्षीय बेटी अनिका गुप्ता ने किड्स कैटेगरी में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस संयुक्त उपलब्धि ने कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और कला को बढ़ावा देना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram