अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Hazaribagh: बिहार झारखंड बॉर्डर से सटे चौपारण क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जीटी रोड किनारे स्थित कई होटल और ढाबों में लंबे समय से शराब परोसने एवं ऊंचे दामों पर बिक्री की शिकायतें मिलती रही हैं। सोमवार देर रात चौपारण थाना पुलिस की कार्रवाई ने एक बार फिर इस पूरे नेटवर्क की परतें खोल दी हैं।
Read more: हजारीबाग में बड़ा पुलिस फेरबदल, 39 अधिकारियों का तबादला
बिना नंबर प्लेट बोलेरो से भारी खेप बरामद
चौपारण थाना क्षेत्र के चतरा मोड़ स्थित अभिषेक होटल के पास वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की एक सफेद बोलेरो को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 09 पेटी किंगफिशर बीयर, जिसमें कुल 120 पीस बीयर थे, तथा 08 पीस ब्लेंडर बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने मृत्युंजय कुमार, निवासी कंजिया इटखोरी और बीरेंद्र कुमार, निवासी नावाडीह चौपारण को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप
थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान शराब बरामद की गई है। दोनों आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी शराब दुकानों से ही कई होटलों तक शराब की खेप पहुंचाई जाती है। इसके बाद होटल संचालक ग्राहकों से मनमाने दाम वसूलते हैं। शाम ढलते ही जीटी रोड किनारे के कई होटल शराबियों के अड्डे में बदल जाते हैं, जहां देर रात तक शराब परोसी जाती है।बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के कारण बड़ी संख्या में लोग बॉर्डर पार कर चौपारण पहुंचते हैं। खासकर शाम के बाद होटलों और ढाबों में बिहार के ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। पुलिस की ताजा कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप है और लोग अब बड़े नेटवर्क पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Read more: चौपारण में गैस सिलेंडर चोरी कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

