फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चतरा: संघरी घाटी बनी ‘मौत की घाटी’, ब्रेक फेल होने से ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौत

चतरा : जिले की संघरी घाटी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। ब्रेक फेल होने के कारण एक कोयला लदे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से छलांग लगा दी, लेकिन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

चतरा : जिले की संघरी घाटी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। ब्रेक फेल होने के कारण एक कोयला लदे ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह उसी के पहिए के नीचे दब गया।

यह हादसा तब हुआ जब लगभग 40 वर्षीय ड्राइवर जमुना यादव (पिता: धर्मु यादव, निवासी: डुमरांव, कोकर गांव, कैमूर, बिहार) झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ कोल परियोजना से कोयला लेकर बिहार जा रहे थे। संघरी घाटी के पास ढलान पर ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद नियंत्रण खोने की आशंका में जमुना यादव ट्रक से कूद गए, लेकिन खुद को बचा नहीं पाए।बताया जाता है कि संघरी घाटी पर ब्रेक फेल होने के कारण पहले भी कई अन्य ड्राइवरों ने अपनी जान गंवाई है, जिससे यह घाटी ‘मौत की घाटी’ के रूप में कुख्यात हो चुकी है।

सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चतरा सदर अस्पताल पहुँचाया। ट्रक में कोयला लदा हुआ था। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस खतरनाक घाटी पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय किए जाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram