फॉण्ट कनवर्टर NEW

हरिद्वार से शुरू होगी चार धाम यात्रा, 14 श्रद्धालु करेंगे प्रमुख तीर्थों के दर्शन

कैलाश की करुणा, रांची’ के मार्गदर्शन में 14 श्रद्धालुओं का जत्था चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। जत्थे में आठ महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। यात्रा का नेतृत्व झारखंड के वास्तु शास्त्री स्वामी विमलेश कुमार कर रहे हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: ‘कैलाश की करुणा, रांची’ के मार्गदर्शन में 14 श्रद्धालुओं का जत्था चार धाम यात्रा के लिए रवाना हुआ। जत्थे में आठ महिलाएं और छह पुरुष शामिल हैं। यात्रा का नेतृत्व झारखंड के वास्तु शास्त्री स्वामी विमलेश कुमार कर रहे हैं।

केंद्रीय युवा महावीर मंडल, रांची के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह चंदेल और कविता वर्मा ने यात्रियों को अंग वस्त्र देकर रवाना किया। वहीं श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत कैलाशी केशव दास त्यागी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को माला पहनाकर विदाई दी।

हरिद्वार से शुरू होगी यात्रा

यात्रा के पहले चरण में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। यहां गंगा स्नान के बाद मनसा देवी मंदिर, भारत माता मंदिर, कनखल स्थित दक्ष महादेव मंदिर, प्रजापति मंदिर और सती कुंड के दर्शन करेंगे। शाम को श्रद्धालु गंगा आरती में शामिल होंगे। इसके बाद चार धाम यात्रा के लिए रवाना होंगे।

चार धाम के साथ अन्य मंदिरों के भी दर्शन

यात्रा के दौरान श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इसके अलावा तुंगनाथ, उत्तरकाशी विश्वनाथ मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर और ऋषिकेश के भी दर्शन किए जाएंगे।

यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं का जत्था 12 अक्टूबर को रांची लौटेगा। रवाना होने के मौके पर आयोजकों और श्रद्धालुओं ने यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram