फॉण्ट कनवर्टर NEW

छठ घाट पर नदी ने निगल ली एक ही परिवार तीन जिंदगियां, दो शव मिले

Saraikela-Karsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में छठ पूजा के दौरान सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। अर्घ्य देने के समय तीन लोग स्वर्णरेखा नदी में डूब गए, जिसमें दो की मौत हो चुकी है, जबकि एक युवक अब भी लापता है। यह हादसा

अपनी भाषा में पढ़ें

Saraikela-Karsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में छठ पूजा के दौरान सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। अर्घ्य देने के समय तीन लोग स्वर्णरेखा नदी में डूब गए, जिसमें दो की मौत हो चुकी है, जबकि एक युवक अब भी लापता है। यह हादसा चांडिल थाना क्षेत्र के पथरदीह बिस्वास भटा घाट के सामने हुआ।

आर्यन यादव और संजय सिंह यादव का शव बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डिमना बस्ती का 14 वर्षीय आर्यन यादव अर्घ्य देने के दौरान अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए आदित्यपुर के रहने वाले दो युवक — संजय सिंह यादव और प्रतिक सिंह यादव — नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण तीनों ही पानी में समा गए।

प्रशासनिक लापरवाही और गड्ढों के चलते घटी दुर्घटना

प्रतिमा यादव के शव की तलाश जारी

सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को खबर दी, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम, चांडिल थाना पुलिस, और स्थानीय गोताखोरों ने रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। देर रात आर्यन यादव का शव बरामद किया गया, जबकि मंगलवार दोपहर संजय सिंह यादव का शव भी नदी से निकाला गया। तीसरे युवक प्रतिक सिंह यादव की तलाश देर शाम तक जारी रही।

ग्रामीणों ने बताया कि घाट के पास अवैध बालू खनन से बने गहरे गड्ढों के कारण नदी का बहाव बेहद खतरनाक हो गया है। साथ ही घाट पर सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

मातम और रोष, क्षेत्र में शोक का माहौल

इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे धार्मिक आयोजनों के दौरान घाटों पर सुरक्षा बल, चेतावनी बोर्ड और बैरिकेटिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि श्रद्धालुओं की जानें सुरक्षित रह सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram