Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का समर्थन करते हुए इसे “नए भारत का दृढ़ निश्चय” बताया है। उन्होंने कहा कि अब भारत आतंकवाद को किसी भी रूप में सहन नहीं करेगा।

अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चंपई सोरेन ने लिखा कि अब पाकिस्तान से कोई भी बातचीत केवल पाक अधिकृत कश्मीर और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर ही होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री के ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ का उल्लेख करते हुए कहा कि अब भारत की नीति स्पष्ट है- आतंकी अगर हमला करेंगे, तो उन्हें उनके घर में घुसकर मारा जाएगा, चाहे सीमा हो या कोई और बाधा।

चंपई सोरेन ने इस नीति को सिर्फ एक घोषणा नहीं, बल्कि भारत की बदली हुई रणनीतिक सोच बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अब देश किसी भी तरह के परमाणु हथियारों के नाम पर ब्लैकमेल नहीं होगा।

उन्होंने जोर देकर कहा, “अब याचना नहीं, रण होगा।” यह वक्तव्य दर्शाता है कि भारत अब आतंकवाद और दुश्मनों को जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है, और हमारी सेनाएं हर चुनौती से निपटने में सक्षम हैं।

Share.
Exit mobile version