फॉण्ट कनवर्टर NEW

13 सितंबर से रांची में चैलेंजर ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता

राजधानी के मोरहाबादी मैदान में लगातार 31 वर्षों से आयोजित हो रही चैलेंजर ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता इस वर्ष 13 से 20 सितंबर तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा केन्द्र की ओर से किया जा रहा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में लगातार 31 वर्षों से आयोजित हो रही चैलेंजर ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता इस वर्ष 13 से 20 सितंबर तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा केन्द्र की ओर से किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने बताया कि चैलेंजर ट्रॉफी ने रांची और आसपास के जिलों में एक प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता के रूप में पहचान बनाई है। हर साल खिलाड़ी, क्लब और फुटबॉल प्रेमी इस प्रतियोगिता का इंतजार करते हैं।

कई संगठन करेंगे सहयोग

आयोजन में रांची रिवोल्ट जन मंच और लक्ष्य डिफेंस अकादमी के सदस्य भी सहयोग करेंगे। आयोजकों का कहना है कि फुटबॉल युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने के साथ मनोरंजन का भी अच्छा माध्यम है।

विजेता को 71 हजार रुपये का पुरस्कार

इस वर्ष प्रतियोगिता की विजेता टीम को 71 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर सहित अन्य श्रेणियों में भी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

तैयारियां तेज

प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और क्लबों में उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी मैच देखने के लिए मोरहाबादी मैदान पहुंचेंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram