फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाकुलिया में हाथी का देर रात हमला, दुकानदार को भारी नुकसान

Jamshedpur News: जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार तड़के एक जंगली हाथी ने रूपुषकुंडी गांव में अचानक हमला बोल दिया। सरडीहा पंचायत के इस छोटे से गांव में लोग गहरी नींद में थे, तभी करीब तीन बजे हाथी समीर कुमार दे की किराना दुकान

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार तड़के एक जंगली हाथी ने रूपुषकुंडी गांव में अचानक हमला बोल दिया। सरडीहा पंचायत के इस छोटे से गांव में लोग गहरी नींद में थे, तभी करीब तीन बजे हाथी समीर कुमार दे की किराना दुकान के पास पहुंचा और सीधे दुकान के शटर पर जोर लगाकर उसे तोड़ दिया।

दुकान का सामान चकनाचूर, 50 हजार का नुकसान
हाथी शटर तोड़कर अंदर घुस गया और दुकान में रखे सामान को रौंदना शुरू कर दिया। दुकानदार समीर दे के मुताबिक, हाथी ने पांच बोरी मुड़ी और तीन बोरी आलू पूरी तरह बर्बाद कर दिए। खाने वाली कई चीजें उसी ने खा लीं, बाकी सब पैरों तले कुचल गया। सुबह जब समीर दुकान पहुंचे तो टूटा शटर और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि इस हमले में करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

गांव में दहशत, वन विभाग को सूचना
घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले इकट्ठा हो गए। हाथी दुकान तोड़ने के बाद पास के काशिया जंगल की ओर चला गया। हालांकि उसके वापस आने का डर गांव वालों में बना हुआ है। वन विभाग को सूचना दे दी गई है और ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि गांव में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram