गुमला:-चैनपुर थाना में कार्यरत वर्तमान में पुलिस लाइन गुमला में एएसआई मदन शर्मा को आज दुर्गा मंदिर परिसर में भावपूर्ण विदाई दी गई। उनकी निस्वार्थ सेवा और पक्षपातरहित कार्यशैली के लिए आयोजित इस विदाई समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।विदाई समारोह में जिला परिषद मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता मनोहर बड़ाईक, अवधेश प्रताप, नीरज शर्मा, पुरुनंदू शर्मा, कृष्ण कुमार, लेनार्ड खलखो, सहित कई पत्रकार बंधु मौजूद रहे।जिला परिषद मेरी लकड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि मदन शर्मा का कार्यकाल चैनपुर थाना क्षेत्र में बिना किसी पक्षपात के निस्वार्थ भाव में रहा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों का जितना भी उल्लेख किया जाए, वह कम है। पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता मनोहर बड़ाईक ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने जनता के प्रति अपना जीवन न्योछावर किया और लोगों की सेवा करते हुए आज सेवानिवृत्ति कर गए। उन्होंने इस बात पर खेद भी व्यक्त किया।मुखिया शोभा देवी ने कहा कि उनके कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र के लोगों की हर संभव मदद की। आज चैनपुर से उनका विदाई समारोह किया जा रहा है।एएसआई मदन शर्मा ने चैनपुर थाना क्षेत्र में अपनी सेवा के दौरान जनता के बीच एक अलग छाप छोड़ी है, जिसके चलते यह विदाई समारोह काफी यादगार बन गया।



