Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, चैनपुर पुलिस अलर्ट
#Trending

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, चैनपुर पुलिस अलर्ट

शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का फ्लैग मार्च, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की सलाह
By Shiwam KeshriJune 25, 2026Updated:July 13, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

गुमला/चैनपुर: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चैनपुर पुलिस ने क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने आम लोगों को सुरक्षा का संदेश देने के साथ-साथ अफवाहों और कानून हाथ में लेने जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) श्रुति के नेतृत्व में निकला यह फ्लैग मार्च चैनपुर थाना परिसर से शुरू हुआ और नगर के कई प्रमुख एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। मार्च थाना रोड, ब्लॉक चौक, चर्च रोड, सोहन चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, बैंक रोड, कुरुनगढ़ रोड और हरिजन बस्ती सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकाला गया। इसके बाद फ्लैग मार्च पुनः थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ।

फ्लैग मार्च के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए SDPO श्रुति ने कहा कि मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को भाईचारे और शांति के साथ मनाएं ताकि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनी रहे।

उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर लोगों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध खबर, वीडियो या संदेश को बिना पुष्टि के आगे साझा न करें और ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी विवाद की स्थिति में लोग स्वयं कानून हाथ में न लें बल्कि प्रशासन से संपर्क करें। फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों एवं सशस्त्र बल की मौजूदगी ने आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
chainpur police Festival Safety Flag March jharkhand news Law and Order Muharram Police Alert SDPO Shruti Security March Social Media Rumors अफवाह एसडीपीओ श्रुति कानून व्यवस्था चैनपुर पुलिस चैनपुर समाचार झारखंड न्यूज़ पुलिस प्रशासन फ्लैग मार्च मुहर्रम सोशल मीडिया
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Shiwam Keshri
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.