फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

मॉर्निंग वॉक में चेन स्नेचिंग का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार; पिस्तौल और नकदी बरामद

Jamshedpur News: ओलडीह ओपी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनने की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की चेन, एक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Jamshedpur News: ओलडीह ओपी क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक के दौरान एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनने की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई सोने की चेन, एक देसी लोडेड पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस, 40 हजार रुपये नकद, चार स्मार्ट मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, एक डोंगल तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी एक और बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।

मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 1 अगस्त की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला बाइक सवार बदमाशों की चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई थीं। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने लगातार छापेमारी और निगरानी के बाद मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली।

पुलिस को 3 अगस्त की रात सूचना मिली कि तीन संदिग्ध एक जर्जर क्वार्टर में जमा होकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर बादल कुमार मोहंती उर्फ बादल (26), हरप्रीत सिंह उर्फ रितिक (26) और राजा बनर्जी उर्फ बड़ा चेला (28) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से देसी लोडेड पिस्तौल, दो कारतूस, लूटी गई सोने की चेन और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि छीनी गई चेन बिष्टुपुर के एक सुनार को बेच दी गई थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और संबंधित व्यक्ति की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर लूट की एक नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध चेन स्नेचिंग के मामले के साथ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram