फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा के सोमय देवगम की नई शुरुआत, बार परीक्षा पास कर बढ़ाया मान

Chaibasa News: सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु निवासी सिविल कोर्ट चाईबासा के सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक सोमय देवगम ने अखिल भारतीय बार प्रतियोगिता में सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि पर मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस अवसर पर मसकल

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु निवासी सिविल कोर्ट चाईबासा के सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक सोमय देवगम ने अखिल भारतीय बार प्रतियोगिता में सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि पर मतकमहातु पंचायत की मुखिया जुलियाना देवगम ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।

इस अवसर पर मसकल फाउंडेशन के संरक्षक ग्राम मुंडा बिरसा देवगम, पंचायत समिति सदस्य दीनबंधु देवगम, पूर्व सीआईएसएफ इंस्पेक्टर सोनाराम देवगम, पूर्व इंजीनियर सामु देवगम, शिक्षक कृष्णा देवगम और कैप्टन भीम सिंह देवगम ने बुके देकर सोमय देवगम को बधाई दी।

मसकल लाइब्रेरी कमारहातु के लाइब्रेरियन एवं ग्रामसभा के सचिव सोमय देवगम के अधिवक्ता के रूप में नए करियर की शुरुआत करने पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त किया। बधाई देने वालों में सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, वैज्ञानिक सहायक पाइकिराय देवगम, शिक्षक विमल किशोर बोयपाई, पूर्व सैनिक पतोर देवगम, युवा व्यवसायी कृष्णा पाड़ेया, मसकल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुरजा देवगम, अध्यापक सहायक ख्रिष्टिना देवगम, छोटू देवगम सहित अन्य लोग शामिल थे।

सभी ने सोमय देवगम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram