फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चाईबासा जंगल में मिली लाश: टेबो कांड में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र के चकोमटोनांग गांव के पास जंगल में मिले एक व्यक्ति के शव प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला टेबो थाना कांड संख्या 03/2026, दिनांक 13

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र के चकोमटोनांग गांव के पास जंगल में मिले एक व्यक्ति के शव प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला टेबो थाना कांड संख्या 03/2026, दिनांक 13 फरवरी 2026 के रूप में दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 103(1)/238/3(5) के तहत एफआईआर की गई है।

जंगल में मिला मोरा नाग का शव, परिजन के बयान पर केस दर्ज

जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को टेबो थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चकोमटोनांग से करीब 500 मीटर दूर जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोरा नाग (55 वर्ष), पिता उन्दु नाग, निवासी चकोमटोनांग, बुरुटोला, थाना टेबो के रूप में की गई।

मृतक के भाई कानु नाग (47 वर्ष), पिता उन्दु नाग के फर्दबयान पर थाना में मामला दर्ज किया गया। दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही सनिका संगवार, पिता मागो संगवार, तथा गोबाई संगवार, पिता बीर सिंह संगवार, दोनों निवासी चकोमटोनांग को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

विशेष छापामारी दल गठित, एक आरोपी गिरफ्तार, पत्थर बरामद

रविवार को चक्रधरपुर के पुलिस उपाधीक्षक कुमार विनोद ने मीडिया को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। 14 फरवरी को टीम ने छापामारी कर नामजद आरोपी सनिका संगवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार सनिका संगवार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सना पत्थर बरामद किया गया है। इस पत्थर को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि साक्ष्य को वैज्ञानिक रूप से मजबूत किया जा सके।

दूसरे आरोपी की तलाश तेज, जांच जारी

छापामारी दल में पुलिस उपाधीक्षक चक्रधरपुर कुमार विनोद, टेबो थाना प्रभारी सुशील कुमार मरांडी, रामाशीष प्रजापत, सुभाष कुमार महतो, अर्जुन उरांव, कार्तिक लोहरा, रतनलाल मुर्मू और डोमन सिंह सरदार शामिल थे।

पुलिस अब दूसरे नामजद आरोपी गोबाई संगवार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी और मानवीय दोनों तरह के इनपुट का इस्तेमाल कर पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि विस्तृत जांच के बाद पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram