फॉण्ट कनवर्टर NEW

गोवा में चाईबासा का जलवा; नेशनल फुटबॉल कप में उपविजेता बनी टीम

Chaibasa: गोवा में आयोजित नेशनल इंक्लूजन फुटबॉल कप चैंपियनशिप में चाईबासा के खिलाड़ियों ने झारखंड की पुरुष एवं महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि फाइनल मुकाबले में पंजाब की टीमों से कड़े

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa: गोवा में आयोजित नेशनल इंक्लूजन फुटबॉल कप चैंपियनशिप में चाईबासा के खिलाड़ियों ने झारखंड की पुरुष एवं महिला टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि फाइनल मुकाबले में पंजाब की टीमों से कड़े संघर्ष के बाद टाइब्रेकर में पराजित होकर उपविजेता बनीं।

पुरुष टीम का नेतृत्व बरकुंडिया निवासी सूरज बिरुली ने किया, जबकि महिला टीम की कप्तानी खेड़ियाटांगर की बनफूल तुबिद ने संभाली। पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया।

चाईबासा लौटने पर पोस्ट ऑफिस चौक पर खिलाड़ियों का खेलप्रेमियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

खिलाड़ियों को माला पहनाकर, बुके देकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पारंपरिक मांदल और नगाड़े की धुन पर सामूहिक नृत्य भी किया गया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।

टीम के को-ऑर्डिनेटर चांबरा सुंडी ने बताया कि झारखंड टीम ने पूरे प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने कहा कि टीम के एक श्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन आगामी मेक्सिको में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में किया जाएगा, जो देश का प्रतिनिधित्व करेगा।

स्वागत समारोह में फादर रंजीत किंडो, शिक्षक कृष्णा देवगम, विकास दोदराजका, वीर सिंह बुड़ीउली, जगन्नाथ हेस्सा, महर्षि महेंद्र सिंकू, रेयांस सामड, सुरेंद्र पुरती, श्याम कुदादा, साधु बानरा, रासमनी दासव्य, अमर प्रजापति और विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं अभिभावक उपस्थित थे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शहरवासियों ने खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram