फॉण्ट कनवर्टर NEW

अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी, खबर से सदर अस्पताल पहुंचे परिजन

Chaibasa News: रविवार को सदर अस्पताल, चाईबासा के पोस्टमार्टम हाउस में रखे एक अज्ञात शव को लेकर सदर थाना की सूचना के आधार पर प्रकाशित खबर का असर सोमवार को देखने को मिला। खबर प्रकाशित होते ही बुजुर्ग के परिजन उनकी पहचान कर सदर अस्पताल

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: रविवार को सदर अस्पताल, चाईबासा के पोस्टमार्टम हाउस में रखे एक अज्ञात शव को लेकर सदर थाना की सूचना के आधार पर प्रकाशित खबर का असर सोमवार को देखने को मिला। खबर प्रकाशित होते ही बुजुर्ग के परिजन उनकी पहचान कर सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

मृतक की बेटी माकी पिंगुवा और बहू मालती सुरिन ने बताया कि रविवार की शाम मोबाइल पर खबर देखने के बाद उन्हें जानकारी मिली। खबर देखते ही वे लोग तुरंत अपने घर से रांची के लिए रवाना हुए और सोमवार को सदर अस्पताल पहुंचे।

परिजनों ने शव की पहचान करते हुए बुजुर्ग का नाम चारों सुरीन बताया है। वे गोइलकेरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव के निवासी थे।

परिजनों ने बताया कि चारो सुरिन कुछ दिन पहले अपने बेटी के घर के लिए निकले थे, लेकिन वो वहां पहुंचे नहीं, उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। जब अज्ञात शव की खबर सामने आई, तो उन्हें संदेह हुआ और वे अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में शव देखने के बाद परिजनों ने पहचान की पुष्टि की।

सदर अस्पताल प्रशासन को परिजनों द्वारा आवश्यक कागजात सौंपे गए, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।

परिजनों ने समय पर खबर प्रकाशित होने के लिए मीडिया का आभार जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की खबरें जरूरतमंद लोगों के लिए काफी मददगार साबित होती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram