फॉण्ट कनवर्टर NEW

मां को गाली देना पड़ा भारी! लोहे के रॉड से पीट-पीटकर मजदूर की ह’त्या

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के तरकटकोचा पंचायत अंतर्गत गुलरुवां गांव में शुक्रवार देर शाम आपसी विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। इस खूनी वारदात में 40 वर्षीय लक्ष्मण कायम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के तरकटकोचा पंचायत अंतर्गत गुलरुवां गांव में शुक्रवार देर शाम आपसी विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। इस खूनी वारदात में 40 वर्षीय लक्ष्मण कायम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का गंभीर आरोप उसके ही पड़ोसी वीरसिंह कायम पर है, जिसने लोहे के रॉड से हमला कर लक्ष्मण को मौत के घाट उतार दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब लक्ष्मण कायम ने किसी बात को लेकर आरोपी वीरसिंह कायम की मां को गाली दी। इस बात से वीरसिंह बुरी तरह आक्रोशित हो गया। देखते ही देखते उनकी बहस हिंसक हो गई और वीरसिंह ने पास पड़े लोहे के रॉड से लक्ष्मण पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने से देर से पहुंची पुलिस, आरोपी फरार

ग्रामीणों ने बताया कि मृतक लक्ष्मण कायम कई वर्षों से पंजाब में मजदूरी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। यह क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित होने के कारण घटना की सूचना देर रात गोइलकेरा पुलिस तक पहुंची। पुलिस शनिवार सुबह गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा है और हत्यारोपी वीरसिंह कायम की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram