फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

चाईबासा अस्पताल केस: HIV संक्रमित रक्त चढ़ाने के मामले में 6 सदस्यीय टीम अब फिर से करेगी गहन जांच

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को HIV पॉजिटिव रक्त चढ़ाए जाने की घटना प्रकाश में आने के बाद राज्यभर में चिंता और नाराजगी फैल गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत सक्रिय होकर उच्च

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को HIV पॉजिटिव रक्त चढ़ाए जाने की घटना प्रकाश में आने के बाद राज्यभर में चिंता और नाराजगी फैल गई है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत सक्रिय होकर उच्च स्तरीय छह सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

इस समिति की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा करेंगी। जांच समिति चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक सहित रक्त संग्रह, परीक्षण, भंडारण और वितरण की पूरी प्रक्रिया का गहन परीक्षण करेगी। 7 दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपने का निर्देश दिया गया है।

सिविल सर्जन का प्रभार बदला, मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई

घटना के बाद चाईबासा के सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो कुमार माझी को हटाकर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी भारती गोरेती मिंज को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निलंबन व आर्थिक राहत की घोषणा करते हुए संक्रमित बच्चों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार के द्वारा उठाने के आदेश दिए हैं।

सरकार ने पीड़ित बच्चों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल, अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर

यह घटना पूरे राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली पर सवाल उठा रही है। अब सभी लोग जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो सके और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

इस खबर को भी पढ़ें: बच्ची के HIV संक्रमण पर सिविल सर्जन और मेडिकल ऑफिसर निलंबित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram