फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा चेंबर ने उपायुक्त से शिष्टाचार भेंट, विकास पर चर्चा तेज

Chaibasa news: चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चाईबासा में नव पदस्थापित उपायुक्त मनीष कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले के विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चाईबासा में नव पदस्थापित उपायुक्त मनीष कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले के विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक में चेंबर की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाले वृहद रक्तदान शिविर के सफल आयोजन और इस वर्ष इसे बड़े स्तर पर आयोजित करने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधियों ने बताया कि चेंबर सामाजिक दायित्वों के तहत रक्तदान जैसे जनहित कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।
इसके अलावा जिले के टीबी मरीजों को प्रोटीन युक्त पोषक आहार उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा हुई। चेंबर पदाधिकारियों ने कहा कि कुपोषण और टीबी से जूझ रहे मरीजों के स्वास्थ्य सुधार में पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और इस दिशा में सहयोगात्मक पहल की जाएगी।
गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों के बाहर राहगीरों के लिए घड़े लगाकर शीतल पेयजल उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि चेंबर से जुड़े व्यवसायी सामाजिक सहभागिता के तहत इस पहल को आगे बढ़ाएंगे।
उपायुक्त मनीष कुमार ने चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के समन्वय से जनकल्याणकारी कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
मौके पर चेंबर अध्यक्ष संजय चौबे, उपाध्यक्ष दुर्गेश खत्री, संयुक्त सचिव विवेक सिन्हा, बाबूलाल विजयवर्गी, पंकज चिरानिया और विकास गोयल उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram